जन्तु जगत --- जंतुजगत के अंतर्गत बहुकोशिकीय, यूकेरियोटिक कोशिका वाले जीव आते है। इनमे क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है यह विषमपोषी होते है। इनमें कोशिका भित्ति का अभाव होता है यह भोजन को निगल कर खाते हैइनमे भोजन ग्लाइकोजन के रूप में संचित रहता है। जंतु जल , थल , वायु तीनो जगह पाए जाते है। जन्तुओ को कशेरुक दंड की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के आधार पर दो उपजागतो में बांटा गया है। (1) कशेरुकी (कोर्डेटा ) (2) अकशेरुकी ( नॉन - कोर्डेटा ) अकशेरुकी ( नॉन - कोर्डेटा ) --- इस संघ में ऐसे जन्तुओ को रखा गया है जिनके जीवन काल में कशेरुक दंड नहीं पाया जाता है इसके अंतर्गत आने वाले जीवो को 10 संघो में बांटा गया है। (1) पोरीफेरा -- इस संघ के अंतर्गत असंख्य छिद्र वाले जंतु आते है। जिन्हे स्पंज कहते है। यह जल में पाए जाते है। उदा. -- स्पोंजिला , साइकेन , युस्पंजिला , युलेक्टेला , ओस्केरेला आदि। (2) प्रोटोजोआ -- इसका हम प्रॉटिस्टा जगत में अध्ययन कर चुके है। उदा. -- अमीबा , युग्लीना ...
Upsc ias, Uppsc, mppsc study this site
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें